फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sama tied with hymns in the dharna, took a dig at the government

धरने में भजनों से बांधा समा, सरकार पर किए कटाक्ष

Wed, 04 Aug 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Sama tied with hymns in the dharna, took a dig at the government
पलवल में धरने पर बैठे किसान - फोटो : Palwal
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में अटोहां चौक पर चल रहा किसानों को धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने में सहरावत तथा बडगुर्जर पाल के किसान गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। भजन गायक अच्छेलाल ने भजनों से समा बांधा और सरकार पर भी किसान विरोधी होने का कटाक्ष किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने बताया कि किसान-मजदूर महापंचायत में पारित हुए प्रस्तावों के बाद धरने में लगातार किसानों की भीड़ बढ़ रही है। किसानों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। अब किसान किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। धरने की अध्यक्षता महेंद्र सरपंच गहलब ने की। संचालन नरेंद्र सहरावत ने किया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार दमनकारी कानून पारित कर रही है, जो हर वर्ग के लिए दुखदायी है। सरकार महंगाई बढ़ाती जा रही है। तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही है। अब सरकार बिजली को भी किसानों की पहुंच से दूर करना चाहती है, इसलिए बिजली संशोधन बिल लेकर आई है। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महापंचायत में पारित हुए प्रस्तावों के अनुसार, चुनावों में सरकार को आइना दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने का काम किया जाएगा, जिसे लेकर मुजफ्फरनगर में पांच अगस्त को महापंचायत होगी, जिसमें पलवल से भी भारी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। धरने को पोहन सिंह डागर, किसान नेता रतन सिंह सौरोत, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद घुघेरा, रूपराम तेवतिया, उदय सौरोत, राजेश रावत बहीन, चंदन सिंह, धर्म मेंबर, दादा खजान सिंह, धन सिंह अलावलपुर, बलराम सिंह ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed