फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rural roads revamped at a cost of 20 crore.

Palwal News: 20 करोड़ से संवरे ग्रामीण अंचल के रास्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rural roads revamped at a cost of 20 crore.
12 प्रमुख ग्रामीण सड़कों की हुई मरम्मत, किया गया चौड़ीकरण
विज्ञापन

34 किलोमीटर लंबी सड़कों के सुधरने से दर्जनों गांवों को मिली बेहतर कनेक्टिविटी

शेरसिंह डागर
नूंह। गांवों को आपस में जोड़ने वाली करीब एक दर्जन प्रमुख सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का काम पूरा होने के बाद लंबे समय से चली आ रही जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिली है। करीब 34 किलोमीटर लंबे मार्गों पर 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया है। इससे करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन आसान हुआ है।
योजना के तहत बीमा रोड से नब्बुबास, अलीपुर हैबतका से हमजापुर, बोडी कोठी से लुहिंगा खुर्द, अलीपुर मार्ग से पाडला, गोहाना से शिकरावा, राजाका से जैतलका, साकरस से झोंपड़ी, खुशपुरी से नंगली सहापुर, बोडी कोठी से घटवासन, होडल रोड से इमाम नगर, उटावड़ रोड से बदरपुर तथा होडल रोड से डाडोली मार्ग को सुधारा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण शमीम, ताहिर, इलियास ताहिर, सुरेश व हरी का कहना है कि सड़कें बनने से आवागमन में बड़ा बदलाव आया है। पहले खराब रास्तों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता था और बरसात के दौरान परेशानी और बढ़ जाती थी। अब बेहतर सड़क होने से समय की बचत के साथ वाहनों का आवागमन भी आसान हुआ है। सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। जिन मार्गों पर काम कराया गया है, उनसे आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है। आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार अन्य सड़कों को भी दुरुस्त कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed