{"_id":"e43a02e9e3b620a1b5c13d52686ab438","slug":"ropped-on-the-ground-grader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर गिरा गार्डर, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर गिरा गार्डर, हादसा टला
होडल, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुल का लगभग सवा सौ फुट लंबा एक गार्डर अचानक जमीन पर आ गिरा। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के मकानों व दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि घटना के समय यात्रियों का आवागमन बहुत कम था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गार्डर गिरने की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच की।
विज्ञापन