फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Robot served tea and biscuits to the Vice Chancellor of Vishwakarma University

Palwal News: विश्वकर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति को रोबोट ने परोसे चाय-बिस्कुट

Wed, 06 Mar 2024 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Robot served tea and biscuits to the Vice Chancellor of Vishwakarma University
-श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बी-वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थियों ने बनाया मोबाइल रोबोट
विज्ञापन

-विद्यार्थियों ने 1 महीने में महज 25 हजार रुपये की लागत से बनाया रोबोट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने के प्रोजेक्ट को स्वीकृति
-श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में टोल फ्री नंबर पर कॉल करने वाले विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देगा रोबोट
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने मोबाइल रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट चाय-बिस्कुट परोसने से लेकर ऑफिस में फाइलों को इधर से उधर ले जाने में सक्षम है। इस रोबोट को तैयार करने में महज 25 हजार रुपये की लागत आई है। रोबोट का परीक्षण सफल होने पर कुलपति डॉ. राज नेहरू ने इसे बनाने वाले विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। साथ ही उन्होंने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी। आने वाले दिनों में यह रोबोट सवालों के जवाब देकर जिज्ञासाओं को भी पूरा करेगा।

बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थी बलदेव और दीपक वर्मा ने केवल एक महीने की मेहनत से यह मोबाइल रोबोट बनाया है। दोनों विद्यार्थियों ने श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इलेक्ट्रॉनिक्स लैब में खुद इस मोबाइल रोबोट को डिजाइन किया और उसकी प्रोग्रामिंग की। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने फेब्रिकेशन कोडिंग, हार्डवेयर प्लानिंग और एंड्रॉयड ऐप की मैपिंग सीखी। सीनियर स्किल इंस्ट्रक्टर शंशबीर डागर की देखरेख में उन्होंने मोबाइल रोबोट के पे लोड पर भी काम किया। इसे बनाने वाले छात्र बलदेव ने बताया कि इस रोबोट को रोबल नाम दिया गया है। इसे मोबाइल फोन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है और यह पांच किलो तक का सामान उठा कर गंतव्य तक पहुंचने में सक्षम है। दीपक वर्मा ने बताया कि रास्ते में आने वाली छोटी-मोटी अड़चनों को भी यह पार कर जाता है। यह 360 डिग्री पर तेजी से घूमने में सक्षम है। लैब में परीक्षण के बाद श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में मोबाइल रोबोट का ट्रायल रन किया गया। रोबल नाम का यह रोबोट कुलपति डॉ. राज नेहरू के कार्यलय में फाइल लेकर गया और उनके हस्ताक्षर करवाने के बाद उसे वापस डीलिंग हैंड के पास लेकर आया। साथ ही उसने चाय भी परोसी। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने विद्यार्थियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इस रोबोट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इंटीग्रेट करने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि शोध करने में कितना भी खर्च आए, विश्वविद्यालय यह खर्च वहन करेगा। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने बताया कि दाखिलों के दौर में विश्वविद्यालय में काफी फोन कॉल आते हैं। विद्यार्थी दाखिलों और प्रोग्राम के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। प्रवेश संबंधी सारी जानकारियां और डाटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। चैट जीपीटी और रोबोट को एकीकृत करने के लिए प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी गई है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि जब तक अप्लाइड लर्निंग में एक्सपेरीमेंट नहीं करेंगे तो स्किल नहीं बढ़ा सकते। यही श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता है, प्रत्येक विद्यार्थी प्रोजेक्ट पर काम करता है। यह उसी का नतीजा है कि विद्यार्थी इतना स्मार्ट रोबोट बना पाए हैं। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने भी रोबोट बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और आने वाले दिनों ऑटोमेशन के प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed