फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Roadways Union conference on October 1

Palwal News: रोडवेज यूनियन का सम्मेलन एक अक्टूबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways Union conference on October 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक शुक्रवार को नूंह डिपो की कर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अंसार ने की, जबकि संचालन सचिव जयसिंह चौहान ने किया। बैठक में यूनियन के राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने डिपो की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी डिपो सम्मेलन को लेकर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नूंह डिपो का सम्मेलन एक अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष प्रस्तावित राज्य सम्मेलन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। जयकुंवार दहिया ने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। दहिया ने दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बस कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर हड़ताली कर्मचारियों के मांग-मुद्दों का समर्थन करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से कर्मचारियों के साथ बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो देशभर के परिवहन कर्मचारी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। सचिव जयसिंह चौहान ने पुरानी डिपो कमेटी के सफल कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों को बधाई दी। डिपो कैशियर नयाज मोहम्मद ने संगठन के वित्तीय कोष की जानकारी साझा की।

बैठक में नई डिपो कमेटी के गठन को लेकर कर्मचारियों से सुझाव लिए गए। प्रस्तावित पैनल पर उपस्थित कर्मचारियों ने सहमति जताई। अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी। प्रस्तावित पैनल से असहमति रखने वाला कोई भी कार्यकर्ता यूनियन संविधान के अनुसार स्वतंत्र रूप से फॉर्म भर सकता है। बैठक में फखरूद्दीन, हरिकेश, बलजीत कादयान, कपीलदेव, प्रमोद अहलावत, विक्रम सिंह, मधु, ऐजाज अहमद, नाजीर राजा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed