फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   road worth crores began to disintegrate within just a year.

Palwal News: एक साल में ही उखड़ने लगी करोड़ों की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
road worth crores began to disintegrate within just a year.
ओल्ड जीटी रोड पर जगह-जगह गड्ढे, पानी भरने से राहगीर परेशान, हादसों का बना खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहर में करीब एक साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई ओल्ड जीटी रोड की सड़क बरसात के दौरान जगह-जगह से टूटने लगी है। बाबरी मोड़ से पुन्हाना मोड़ तक सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी मुकेश, राहुल पहलवान, टेकचंद सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण हुए अभी करीब एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन बरसात शुरू होते ही कई जगह सड़क की परत उखड़ने लगी है। वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ रहा है। तेज बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बाबरी मोड़ से पुन्हाना मोड़ के बीच कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
सड़क निर्माण को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन इसकी परत उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। -मोहित कुमार
सड़क की हालत खराब होने से चालकों को परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बढ़ गया है, इसलिए जल्द मरम्मत होनी चाहिए। -डॉ. डीसी चौधरी
करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सड़क का जल्द टूटना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। -राहुल पहलवान

सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। विभाग को गुणवत्ता जांच कर जल्द मरम्मत करानी चाहिए। -दीपक सोरात
वर्जन
बरसात के कारण सड़क कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। बरसात समाप्त होने के बाद जीरो सड़क से करीब 600 मीटर क्षेत्र में जहां-जहां सड़क टूटी है, वहां पैच लगाकर दुरुस्त कराया जाएगा। -पवन कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed