{"_id":"65df6ad18bd183495f025dd1","slug":"road-opened-from-sector-9-to-bptp-chowk-relief-to-20-thousand-people-palwal-news-c-26-1-gnd1001-21331-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सेक्टर-9 से बीपीटीपी चौक तक खोली गई सड़क, 20 हजार लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सेक्टर-9 से बीपीटीपी चौक तक खोली गई सड़क, 20 हजार लोगों को राहत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-9 से बीपीटीपी चौक तक एक साल से बंद सर्विस रोड को नए सिरे से तैयार कर लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर छह सेक्टरों के लोगों को यह तोहफा दिया है। दूसरी तरफ सड़क के किनारे नाला (ड्रेन) बनाने का काम चल रहा है। सड़क बनने से 20 हजार लोगों को सहूलियत मिली है। लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी है।
फरीदाबाद में बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेक्टर 9 के पास लगभग 1700 मीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। यह फ्लाईओवर सेक्टर 14 के पास से शुरू होकर सेक्टर 8-9 डिवाइडिंग रोड तक बनाया है। इसके लिए पिलर बनाकर गर्डर रखने का काम पूरा हो चुका है और ऊपर के हिस्से में फिनिशिंग का काम चल रहा है। एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड बनाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। जब से एलिवेटेड एलिवेटेड फ्लाईओवर बनना शुरू हुआ था, तब से नीचे के हिस्से को बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। यह सड़क टूटी हुई थी, जिसके चलते आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। अब दोनों कैरिज वे पर तारकोल की सड़क बनाई जा चुकी है। इसके साथ ही पानी निकासी के लिए नाले बन कर तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही सड़क को लोगों की आवाजाही के लिए खेल दिया गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत मिली है। इसके साथ ही दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगाने का काम जारी है जिससे सड़क पर सफर सुरक्षित रहे। एलिवेटेड सड़क के नीचे दो जगहों पर यू टर्न की सुविधा दी गई है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-9 से बीपीटीपी चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर का काम 80 फीसदी पूरा हो गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। लोगों की आवाजाही शुरु कर दी गई है।
--
आगरा कैनाल रोड पर लगता था जाम
सेक्टर-9 से बीपीटीपी चौक तक सड़क बंद करने से पहले पुलिस ने इसका ट्रैफिक आगरा कैनाल रोड पर डायवर्ट कर दिया गया था। इससे लोगों को करीब तीन से चार किलोमीटर घूमकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। सुबह-शाम वाहनों का भारी दबाव होने के कारण रोजाना जाम लग जाता था। सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
--
एक्सप्रेसवे का 73 प्रतिशत काम पूरा
एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि ये एक्सप्रेसवे डीएनडी महारानी बाग से शुरू होता है और खिजराबाद, बटला हाउस, ओखला विहार, यमुना नदी के पश्चिमी तट और जसोला विहार का कार्य जनवरी, 2022 से शुरू किया गया था। वर्तमान में करीब 73 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। दिसंबर, 2024 तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि जैतपुर पुस्ता रोड के साथ जंक्शन के पास शुरू हुआ एक्सप्रेसवे एचएसवीपी के सेक्टर 62-65 डिवाइडिंग रोड के जंक्शन का कार्य निर्माणाधीन है। इसका काम अगस्त, 2021 से शुरू किया गया था। वर्तमान में 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
--
एक्सप्रेसवे से जुड़ी अहम जानकारी
60 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर डीएनडी फ्लाईओवर के पास से शुरू होता है और फरीदाबाद से होकर गुजरता है।
बल्लभगढ़ बाईपास और कैलगांव के पास एनएच 19 को पार कर समाप्त होता है।
पिछले वर्ष कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) खंड के चौराहे के पास गुरुग्राम से वडोदरा के लिए एक्सप्रेसवे आमजन के लिए खोल दिया गया है।
सोहना के पास एक्सप्रेसवे का काम मई 2023 में पूरा हो चुका है।
इस एक्सप्रेसवे से जेवर बल्लभगढ़ ग्रीन एक्सप्रेसवे, केएमपी, अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे, मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे और डीएनडी फ्लाईओवर नोएडा से जुड़ता है।