फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Road built two months ago demolished, anger among people

Palwal News: दो माह पहले बनी सड़क तोड़ी, लोगों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Road built two months ago demolished, anger among people
पानी की सप्लाई जांचने के लिए सड़क खोदने का विभाग ने दिया हवाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। वार्ड नंबर तीन में आर्य समाज रोड से सैनी चौपाल तक करीब आठ लाख रुपये की लागत से बनी सड़क को दोबारा खोदे जाने से वार्डवासियों में रोष है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के महज दो माह बाद ही उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ आवागमन में भी परेशानी बढ़ गई है।

वार्डवासी दुलीचंद सैनी, मंगल सैनी, घीसाराम सैनी, अरुण सैनी, देवेंद्र सैनी और नेमीचंद सैनी ने बताया कि करीब चार माह पहले अमृत योजना के तहत गली में पानी की पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद पानी की सप्लाई चालू करके भी दिखाई गई थी। इसके बावजूद अब नई सड़क को फिर से खोद दिया गया है।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई महबूब खान ने बताया कि कुछ लोगों ने गली में पानी की सप्लाई नहीं पहुंचने की शिकायत दी थी। इसी के चलते सप्लाई की जांच के लिए सड़क खोदी गई है। जांच पूरी होते ही सड़क को पहले की तरह दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डवासियों के अनुसार, सड़क का निर्माण ठेकेदार सतीश सैनी और रामसिंह ने कराया था। अभी सड़क नगरपालिका को हैंडओवर भी नहीं हुई थी और निर्माण कार्य की पूरी पेमेंट भी नहीं हुई थी। ऐसे में सड़क को दोबारा तोड़े जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की कि मामले की जांच कराई जाए और सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी और आमजन की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed