{"_id":"68cc415794e96141810d607b","slug":"road-accident-one-died-palwal-news-c-24-1-gr11004-117882-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत, एक घायल
Thu, 18 Sep 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी गंभीर रूप से घायल, फरार ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के जैदापुर गांव के समीप रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में पवन नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सोहना के घेंघोला गांव निवासी पवन अपने दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गुरुग्राम गया था। देर रात वह धतीर गांव निवासी मुकेश के साथ कार से लौट रहा था। जैसे ही कार जैदापुर गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंची गदपुरी थाना की धतीर चौकी पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।