{"_id":"57c719184f1c1bbe122cbe48","slug":"ro-water-provided-gudrana-vasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ का शुद्ध जल पीएंगे गुदराना वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ का शुद्ध जल पीएंगे गुदराना वासी
palwal
Updated Thu, 01 Sep 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
sfsadf
- फोटो : Getty Images
होडल खंड के गांव गुदराना के लोग एटीएम वाटर मशीन से निकालकर शुद्ध पानी पी सकेंगेे। यहां जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से कम्यूनिटी वाटर प्योरिफिकेशन स्कीम के तहत आरओ वाटर प्लांट लगाया गया है। बृहस्पतिवार को डीसी अशोक शर्मा इसे जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को उन गांवों के लिए शुरू किया है, जिन गांवों के पानी में टीडीएस व फ्लोराइड की मात्रा अधिक है। इस योजना के लिए मॉडल के तौर पर जिला पलवल को चुना गया है, जिसमें होडल खंड में यह योजना गांव गुदराना से शुरू की जा रही है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इसे प्रदेश के अन्य जिलों में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
गांव गुदराना में पेयजल विभाग ने योजना को लगाने व चलाने का करार फोन्टर वाटर प्राईवेट लिमिटेड से किया है। जिसके तहत 10 वर्ष के लिए करार किया गया है। इस करार के दौरान प्रति तीन वर्ष के अंतराल में अलग-अलग दर से ग्रामीणों को किफायती रेट पर आरओ का पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन