{"_id":"68c1abcdb625a58482055af4","slug":"risk-of-infection-increases-due-to-water-logging-fogging-and-water-testing-started-in-every-village-palwal-news-c-24-1-gr11004-117681-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जलभराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा, गांव-गांव फॉगिंग और पानी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जलभराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा, गांव-गांव फॉगिंग और पानी की जांच शुरू
Wed, 10 Sep 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
पलवल। यमुना के पानी से प्रभावित गांवों में जगह-जगह जलभराव और नमी से मच्छरों का प्रकोप तेज हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने बीमारियों से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव में फॉगिंग कर रही है। पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने पेयजल की जांच पर भी जोर दिया है। हैंडपंप और सप्लाई लाइनों का नियमित क्लोरीन टेस्ट किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दूषित पानी से किसी तरह का संक्रमण न फैले। राहत शिविरों और प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जहां डॉक्टर ग्रामीणों की जांच कर रहे हैं और दवाइयां भी दे रहे हैं।
वहीं पशुपालन विभाग ने भी पशुओं के लिए शिविर लगाए हैं, जिनमें टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि बीमारियों की रोकथाम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।