पलवल। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, सीपीग्राम व एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निपटान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए संबंधित विभाग निर्धारित समयावधि में ही शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने सीएम विंडो, सीपीग्राम व एसएमजीटी पोर्टल पर संबंधित विभागों की लंबित शिकायतों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, सीपीग्राम व एसएमजीटी पोर्टल पर सभी लंबित शिकायतों का पूर्ण विवरण समाधान के साथ शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए, ताकि सीएम विंडो, सीपीग्राम व एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी व कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पंचायत विभाग से संबंधित सभी लंबित शिकायतों की समीक्षा कर इनका शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगराधीश अंकिता अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर नेहरा, हथीन की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेणुलता, पलवल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।