फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Relief of more than Rs 20 lakh sent from Palwal to Punjab flood victims, two trucks of material and a check of Rs 18 lakh sent

Palwal News: पलवल से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 लाख से अधिक की राहत भेजी, दो ट्रक सामग्री व 18 लाख का चेक भेजा गया

Mon, 08 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 08 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Relief of more than Rs 20 lakh sent from Palwal to Punjab flood victims, two trucks of material and a check of Rs 18 lakh sent
पलवल। पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच जिले से बड़ी मदद भेजी गई है। सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से राहत सामग्री रवाना की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने जिला सचिवालय से दो ट्रक सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रकों में 750 राहत किट थीं, जिनमें आटा, चावल, दालें, चीनी, तेल, बिस्कुट, दूध पाउडर, साबुन, मोमबत्ती और अन्य जरूरी सामान शामिल था। साथ ही 18 लाख रुपये का चेक भी बाढ़ पीड़ितों के लिए सौंपा गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और फसलों के साथ-साथ हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने हर जिले से राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया है। बैंसला ने कहा कि पलवल की ओर से भेजी गई मदद यह संदेश देती है कि प्रदेश के लोग संकट की घड़ी में पंजाब के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मौके पर मंत्री गौरव गौतम के चाचा बिजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों से अधिक सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


मंडी एसोसिएशन ने भेजा ट्रक

सोमवार को अनाज मंडी और सब्जी मंडी एसोसिएशन पलवल की ओर से भी राहत सामग्री का एक ट्रक पंजाब रवाना किया गया। इस सामग्री से 250 से अधिक परिवारों की मदद होगी। एसोसिएशन प्रधान गौरव तेवतिया, नरवीर दलाल और हेमराज सहरावत ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरव तेवतिया ने कहा कि आपदा के समय समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर पीड़ितों के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बढ़-चढ़कर मदद की अपील

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जब भी देश में आपदा आती है, हरियाणा के लोग हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। इस बार भी जिले के व्यापारी, समाजसेवी और आम लोग बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में जुटे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जितना संभव हो सके, सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक परिवारों तक राहत पहुंच सके। राहत सामग्री रवाना करने के मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed