{"_id":"67338d9a2c7b71e36b0ec63b","slug":"real-brothers-made-video-of-student-and-sexually-assaulted-her-palwal-news-c-24-1-snoi1004-109859-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छात्रा की वीडियो बना दो सगे भाइयों ने किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छात्रा की वीडियो बना दो सगे भाइयों ने किया यौन शोषण
विज्ञापन
पहले बड़े भाई ने दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फिर छोटे भाई ने धमकी देकर किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्कूल जा रही छात्रा का दो भाइयों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी के छोटे भाई ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चादंहट थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी नाबालिग बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है। घर से स्कूल जाते समय बेटी को रास्ते से जितेंद्र नामक युवक अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते समय आरोपी ने उसकी वीडियो व फोटो खींच लिए। आरोपी ने नाबालिग बेटी को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी से कहा तो वह उसे बदनाम कर देगा, जिसके चलते बेटी चुप रही। आरोप है कि उसके बाद आरोपी जितेंद्र का छोटा भाई करण ने फोटो व वीडियो दिखाकर बेटी को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी व परिजनों के भय से नाबालिग चुप रही। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी आत्महत्या करने के लिए जाने लगी तो उन्हें पता चला। इसके बाद नाबालिग की मां ने उसे पूछा तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया। चांदहट थाना पुलिस ने 10 नवंबर को जितेंद्र के खिलाफ व 11 नवंबर को उसके भाई करण के खिलाफ दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल कर दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।