फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rape, crime

घर में बुलाकर महिला ने साथी से कराया किशोरी के साथ दुष्कर्म

Thu, 13 Feb 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
rape, crime
हथीन। हथीन थाना अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोप है, इस दौरान गांव की ही एक महिला उसके घर आई और सूट सिलवाने के लिए उसे अपने घर बुलाकर ले गई। वहां उटावड़ गांव निवासी शकील और तीन और अन्य लड़के मौजूद थे। महिला उसे अपने घर में छोड़कर चली गई और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। उटावड़ निवासी शकील ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और उसे अपने साथ बाइक पर ले जाने लगा तो पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीड़िता का भाई आ गया, जिसके साथ शकील ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अमलेश ने बताया कि किशोरी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed