फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ram Barat procession set out accompanied by a musical band.

Palwal News: बैंड-बाजों के साथ निकली राम बरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat procession set out accompanied by a musical band.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। शहर में बृहस्पतिवार शाम को भगवान श्री राम की राम बरात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली राम बरात में शहर के गणमान्य लोगों सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शहर के मुख्य मार्ग से गुजरती राम बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। धार्मिक आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

श्री प्राचीन रामलीला मथुरा काव्य कला मंडल की ओर से आयोजित रामलीला के तहत सीता स्वयंवर की लीला के बाद राम बरात निकाली गई। बरात में भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बैंड-बाजों की धुनों के साथ आगे बढ़ रही राम बरात को देखने के लिए शहर के मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को राममय बना दिया। मुख्य बाजार सहित राम बरात हॉट बाजार से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी। इस दौरान दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई। शहर के लोगों के साथ आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। रामलीला मंडल के प्रधान प्रिंस सैनी ने बताया कि सीता स्वयंवर की लीला के बाद परंपरागत रूप से राम बरात निकाली गई। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा से परिचित कराना है। उन्होंने राम बरात में शामिल होने और स्वागत करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed