फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Raised awareness against domestic violence through plays

Palwal News: नुक्कड़ नाटक से घरेलू हिंसा के खिलाफ किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness against domestic violence through plays
नूंह। अनुभूति समिति की ओर से ग्राम पंचायत मालब में घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविक फेलो नजमा ने किया, जबकि साजिद राजाका ने समिति के उद्देश्यों की जानकारी दी। नाटक में संजय पल्ला, शबाना नूंह, अशफाक मालब, फरजाना सिंगार सहित अन्य कलाकारों ने घरेलू हिंसा के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, मौखिक और भावनात्मक स्वरूपों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। महिलाओं से किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना, बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन तथा आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और 1098 की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर सरपंच अल्ताफ, ब्लॉक समिति सदस्य शाहिद, अनुभूति समिति के सदस्य इमरान घासेड़ा, काजल घासेड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed