फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rain soaks grain in the market

Palwal News: बारिश से मंडी में भीगा अनाज, 50 से 75 लाख रुपये का नुकसान

Wed, 17 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 17 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rain soaks grain in the market
-धान और कपास की हजारों बोरियां हुईं खराब, किसानों व आढ़तियों पर पड़ा असर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र में बुधवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ दोपहर करीब दो बजे से जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बारिश के चलते अनाज मंडी में बिक्री के लिए आया किसानों का धान व कपास के लाखों रुपये की बोरियां भीगकर खराब हो गई। वहीं, विभाग ने 25 सितंबर तक क्षेत्र में बारिश का अनुमान बताया है।

दरअसल, बुधवार को अनाज मंडी में बिक्री के लिए रखी हजारों बोरियां और खुले में पड़ा अनाज भीग गया। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान के अनुसार, धान की हजारों बोरियां भीग गईं। इससे किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी भारी नुकसान हुआ है। अनाज मंडी में करीब 50 से 75 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बारिश आने का अनुमान पहले से ही था, इसी कारण उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने का अनुरोध किया था, मगर अधिकारियों द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस लापरवाही के कारण अनाज मंडी में बारिश थमने के कई घंटों बाद तक भी पानी जमा रहा। आढ़तियों के साथ-साथ किसानों की बिक्री के लिए आई फसल भी भीगकर खराब हो गई।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव प्रदीप डागर के अनुसार, अनाज मंडी में बारिश के पानी की निकासी के लिए उनकी तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। आसपास की कॉलोनियों का पानी भी मंडी में दाखिल हो जाता है। बुधवार को बारिश आने के बाद कुछ घंटों के अंदर ही अनाज मंडी का पानी काफी हद तक निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान

किसान राम अवतार, ठाकुर लाल और धर्मबीर के अनुसार, बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कपास की फसल में भारी नुकसान हुआ है। साथ ही धान की फसल में भी नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। कृषि विभाग के मुताबिक बारिश के कारण धान की फसल की कटाई में अब और भी देरी हो सकती है। बारिश से सरसों की फसल की बिजाई में भी देरी होगी। सरसों के किसानों के लिए बारिश नुकसान का सौदा बनकर आई है।


क्या कहते हैं मंडी प्रधान

शहर की अनाज मंडी के प्रधान लखविंदर सिंह सौरोत ने बताया कि अनाज मंडी में फसल की हजारों बोरियां बारिश के कारण भीग गईं। बारिश की आशंका को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से पहले ही सभी तैयारी पूरी करने का आग्रह किया था, मगर कोई तैयारी नहीं की गई। जिसके कारण फसल खराब हो गई। अनाज मंडी में 50 से 75 लाख रुपये की फसल का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed