{"_id":"6a592ab8f372be48d60a2a05","slug":"raids-conducted-at-drug-hotspots-palwal-news-c-24-1-pal1008-126053-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशे के हॉटस्पॉट पर छापेमारी, नार्को डॉग ने की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशे के हॉटस्पॉट पर छापेमारी, नार्को डॉग ने की तलाशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट और जिला पुलिस ने शुक्रवार को शहर के चिह्नित नशा हॉटस्पॉट जैंदीपुरा मोहल्ला में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना था। एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि संयुक्त टीमों ने मोहल्ले के विभिन्न स्थानों, संदिग्ध मकानों और चिन्हित ठिकानों की गहन तलाशी ली। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ब्यूरो के प्रशिक्षित नार्को डॉग की भी सहायता ली गई, जिसने संदिग्ध स्थानों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की।
निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या सेवन की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933, एनसीबी के मानस पोर्टल या हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना देकर नशा मुक्त अभियान में सहयोग करें।