{"_id":"63d7577dd63b24e96c05096d2a8164c0","slug":"ragini-for-entertainment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी संस्कृति से जुड़ी मनोरंजन की पुरानी कला: मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागिनी संस्कृति से जुड़ी मनोरंजन की पुरानी कला: मान
अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
गांव सीहा के मंदिर निर्माण हेतु धार्मिक रागिनियाें का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता मनधीर सिंह मान रहे। उनका ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि रागिनी हमारी पुरानी संस्कृति से जुड़ी मनोरंजन की पुरानी कला है। इसे संजोकर रखना हमारी सबकी जिम्मेदारी है।
मंदिरों में लोगों का जाना भगवान के प्रति भाव उत्पन्न करना होता है। इससे हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता अपने मार्ग से भटकती जा रही है।
विज्ञापन
अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश को जरूरत है कि वे एकत्रित होकर समाज को सुधारने के लिए इस प्रकार के आयोजन करें।
इससे देश के बच्चों को देश की सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान हो सके। इस मौके पर कर्मवीर, सुनील पहलवान, धर्मराज, डॉ. सुरेश, कुंवर पहलवान, भूरा गुर्जर, मामचंद पहलवान, सुंदर फौजी, रूपसिंह व डॉ. नरेंद्र समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन