{"_id":"6a359fac2bad7290f603e884","slug":"questions-raised-over-the-construction-of-khedla-drain-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112953-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खेड़ला नाले के निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खेड़ला नाले के निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
विज्ञापन
निर्माणाधीन नाले का फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर के मेवली मोड़ से गांव खेड़ला तक पुराने दिल्ली-अलवर रोड किनारे बन रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त को शिकायत सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। शिकायत के अनुसार दीवारों और छत में कम मात्रा में सरिया लगाया जा रहा है, जबकि तलहटी में भी पर्याप्त रोड़ी और अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा। इससे नाले की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कार्य चलता रहा तो पहली ही बरसात में नाले की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
गांव खेड़ला निवासी कफील खान पुत्र रफीक खान के माध्यम से दी गई शिकायत में निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण, तकनीकी जांच और जांच पूरी होने तक कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जिला उपायुक्त अखिल पिलानी का कहना है कि किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेज कर काम का निरीक्षण करवाया जाएगा। दोषी पाए जाने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।