{"_id":"69fcdaf9379321b39701cdfa","slug":"questions-raised-on-the-arrangement-of-kisan-canteen-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111873-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: किसान कैंटीन की व्यवस्था पर उठे सवाल, सचिव ने आरोपों को बताया बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: किसान कैंटीन की व्यवस्था पर उठे सवाल, सचिव ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नगर की नई अनाज मंडी परिसर में किसानों और श्रमिकों के लिए संचालित किसान कैंटीन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने मार्केट कमेटी सचिव के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया है कि कैंटीन का लाभ किसानों और मजदूरों की बजाय परिसर में स्थित सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी अधिक उठा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को दो किसान कैंटीन में भोजन के लिए पहुंचे, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने कहा कि सचिव का व्यवहार ठीक नहीं है, जिससे किसानों और श्रमिकों को मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम तावड़ू जितेंद्र गर्ग ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता या गलत व्यवहार हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
वहीं, मार्केट कमेटी तावड़ू के सचिव नरेंद्र यादव ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसान कैंटीन में मात्र 10 रुपये में किसानों और श्रमिकों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।