फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Purchase and sale bills of many medicines not found on medical, notice issued

Palwal News: मेडिकल पर नहीं मिले कई दवाओं के क्रय-विक्रय बिल, नोटिस जारी

Tue, 14 Mar 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Purchase and sale bills of many medicines not found on medical, notice issued
फोटो
विज्ञापन

------------------

मेडिकल पर नहीं मिले कई दवाओं के क्रय-विक्रय बिल, नोटिस जारी

-औषधि विभाग ने ग्रेटर नोएडा की गौड़ अतुल्य सोसाइटी स्थित मेडिकल स्टोरों की जांच की

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को सेक्टर ओमीक्रान स्थित गौड़ अतुल्य सोसाइटी की मार्केट के तीन मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में दो मेडिकल स्टोर से कई दवाओं के क्रय विक्रय बिल नहीं मिले हैं। दोनों को नोटिस जारी किया गया था। साथ ही कई दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।




औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बुखार, खंसी एवं अन्य बीमारी ki6 औषधि की गुणवत्ता के साथ क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की जा रही है। गेट वेल्स मेडिकल स्टोर से एक (बुखार, खासी और शरीर में दर्द टेबलेट) औषधि का नमूना लिया गया है। स्टोर पर औषधि के बिल के साथ अन्य चार दवाओं के क्रय विक्रय बिल नहीं मिले हैं। नोटिस जारी कर अगले तीन दिनों के अंदर बिल उपलब्ध कराकर सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं निधि मेडिकल स्टोर से भी एक एंटीबाइटिक टेबलेट नमूना लिया गया है। उधर न्यूट्री वेल्स मेडिकल स्टोर से भी एक एंटीबाइटिक टेबलेट नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से 5 औषधि के क्रय विक्रय बिल नहीं मिले हैं। इसको भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed