{"_id":"5d2381ed8ebc3e6caa3ba1be","slug":"public-welfare-scheme-benefit-give-to-all-persons-palwal-news-noi447954668","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाएं : उपायुक्त
विज्ञापन
पलवल में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त यशपाल।
- फोटो : Palwal
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाएं : उपायुक्त
पलवल। जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सरल पोर्टल, सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकिंग, अंत्योदय भवन आदि सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम हैं, जिनके माध्यम से लोगों को घर बैठे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया जाता है। सभी विभागों के अधिकारी इस प्रकार की सभी योजनाओं व सेवाओं का निर्धारित समय में लाभपात्रों को लाभ देना सुनिश्चित करें। ये आदेश उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय विभागों के अधिकारियों की मासिक बैठक में दिए। वे संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर जिस विभाग से संबंधित आवेदन आते हैं, उन्हें बिना वजह लंबित न रखा जाए बल्कि तय समय में आवेदनकर्ता को सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार सीएम विंडो व एसएमजीटी पर आने वाली शिकायतों का भी जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। शहर की सफाई के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है, जिसके तहत अधिकारियों से इस कार्यक्रम में सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में पीएनडीटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की लगातार जांच करते रहे तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। शहर में यातायात के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए आरटीए व पुलिस विभाग जागरूकता अभियान चलाए तथा नियमों की उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के चालान किए जाएं। उन्होंने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पलवल शहर में जिन घरों के सीवरेज से कनेक्शन नहीं हो रखे, वे जल्द से जल्द किए जाएं। इसके अलावा जिला में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित रहे तथा अगर किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है तो टैंकर आदि से तुरंत पानी भिजवाया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, नगराधीश आशिमा सांगवान, होडल के एसडीएम वत्सल वशिष्ठ, पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा उपस्थित रहे।