फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Public association plans to resolve the conflicts between the police

जन-सहयोग से आपसी विवादों के समाधान की योजना बना रही है पुलिस

Mon, 16 Jan 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Public association plans to resolve the conflicts between the police
पुलिस की गाड़ी - फोटो : self

जिला पुलिस आपसी विवादों को जनसहयोग से समाधान कराने की योजना पर कार्य कर रही है। आपसी झगड़ों और विवादास्पद मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस विभाग अब एक समिति बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। 

विज्ञापन


समुदाय समन्वय समूह के नाम से बनाई जाने वाली समिति में उन मामलों को भेजा जाएगा, जिनमें आपसी सहमति नहीं बन पाती है। उन्हें इस समूह की मदद से सुलझाया जाएगा। समिति में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी, वरिष्ठ वकील व सामाजिक संस्थाओं के ऐसे सदस्यों को शामिल किया जाएगा जो स्वयं समाज में भाईचारा कायम करने के इच्छुक हों।
विज्ञापन


जिले में आए दिन कहीं ना कहीं आपसी विवाद व झगड़े होते रहते हैं। इनमें घरेलू विवाद तथा धोखाधड़ी करने, जमीनी विवाद व बहुत से अन्य मामले शामिल होते हैं, जिन्हें कि सामाजिक स्तर पर भी सुलझाया जा सकता है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत की जाती है व दोनों ही पक्ष अपनी बात पर अड़े रहते है जिसके चलते पुलिस को दोनों ही तरफ से कार्रवाई करनी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज होने वाले ऐसे मामले महीनों तक सुलझ नहीं पाते हैं। बहुत से मामलों में पंच-पंचायत के हस्तक्षेप से हल निकल आता है, लेकिन बहुत से मामले लटके ही रहते हैं। कुछ मामलों में लोग पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जांच में सहयोग भी नहीं करते हैं। बाद में जब मामले अदालत में जाते हैं, तो अदालतों का भी काफी समय खराब होता है। 


इन्हीं सब को देखते हुए मुख्यालय स्तर पर एक समुदाय समन्वय समूह बनाने की प्रक्र्तिया शुरू की गई है। जिसके सदस्य सप्ताह में एक या दो दिन पुलिस मुख्यालय पर बैठकर विवादास्पद मामलों की शिकायतों को जन सहयोग से निष्पक्ष एवं पारदशीज़् रूप से निपटाने या सुलझाने में पुलिस की मदद करेंगे, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed