{"_id":"6009c51f8ebc3e344d0f962e","slug":"protests-will-be-held-from-27-january-to-28-february-palwal-news-noi5612110107","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन के पलवल और फरीदाबाद के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 27 जनवरी से 28 फरवरी तक अध्यापक संघ खंड स्तरीय प्रदर्शन करेगा।
संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान हरीचंद वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाटू और ऑडिटर राज सिंह ने विभागीय समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। जिसमें इंक्रीमेंट, प्रमोशन, एलटीसी, एसीपी, ऑनलाइन ट्रांसफर, ऐप के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता खराब होना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुधार, शिक्षा का निजीकरण, 1983 पीटीआई का समायोजन, 816 कला अध्यापकों व 1518 ग्रुप डी के कर्मचारियों की छंटनी, अध्यापकों पर जबरदस्ती गैर शैक्षणिक कार्य सौंपना, गरीब विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति कई वर्षों से उपलब्ध नहीं कराना, जेबीटी अध्यापकों के अंतर जिला स्थानांतरण का नहीं होने पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि सरकार अध्यापकों के मांग पत्र पर बातचीत करके समस्याओं का निपटारा करे। अतिथि अध्यापकों को पूरा वेतन दे, शारीरिक शिक्षकों को विभाग में वापस लिया जाए। अध्यक्षता प्रधान वेदपाल और भीम सिंह जबकि संचालन जिला सचिव गीतेश कुमार ने किया। इस मौके पर वीर सिंह सौरोत, जेतेश्वर गुप्ता, जमील अहमद, सरला, राजकुमार, थान सिंह, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, उपकार फोगाट, अशोक गर्ग, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।