फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Free distribution of mustard seeds begins

Palwal News: सरसों के बीज का निशुल्क वितरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Free distribution of mustard seeds begins
बारिश और मौसम की मार से परेशान किसानों को कृषि विभाग से राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। बारिश और मौसम की मार से परेशान किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग की ओर से नूंह जिले के तावडू खंड में निशुल्क सरसों के बीज का वितरण किया जा रहा है। तावड़ू खंड कृषि अधिकारी डॉ श्याम सुंदर के अनुसार, राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड की ओर से 6 लाख रुपये के लिए सरसों के 1800 किलोग्राम बीज भेजे गए हैं। पिछले 4-5 दिनों से चल रहे वितरण अभियान के दौरान अब तक लगभग 500 किलोग्राम बीज किसानों में बांटा जा चुका है। यह बीज वितरण खंड कृषि कार्यालय, तावडू में एफपीओ वैल्यू चेन पार्टनर की देखरेख में किया जा रहा है। आरकेवीवाई योजना के तहत सरसों का बीज किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रत्येक बैग में 2 किलोग्राम बीज है और किसानों को आधार कार्ड और फार्मर आईडी के आधार पर बीज वितरित किया जा रहा है। विभाग को सरसों की उन्नत किस्में आर एच-1706 व आर एच-1424 का बीज प्राप्त हुआ है। विभाग ने बताया कि मौसम की मार की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है और लगातार बारिश से सरसों की बुवाई प्रभावित हुई है। कई किसानों को दोबारा बोआई करनी पड़ रही है, जबकि कुछ किसान तीसरी बार बोआई की तैयारी कर रहे हैं। इससे उनकी लागत बढ़ रही है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए कृषि विभाग ने यह पहल की है। जो भी किसान सरसों की दोबारा बुवाई करना चाहता है, वह खंड कृषि कार्यालय, तावडू से बीज प्राप्त कर सकता है। इस स्कीम के तहत बीज का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed