फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   protest againset governmetn held in nagrik hospital whole day

नागरिक अस्पताल में चलता रहा धरना-प्रदर्शन

Thu, 29 Aug 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest againset governmetn held in nagrik hospital whole day
पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी - फोटो : Palwal
नागरिक अस्पताल में चलता रहा धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को भी धरना-प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी द्वारा नगर परिषदकर्मियों की हड़ताल के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। कर्मचारियों ने कहा कि पिछली हड़ताल के समय हुए समझौते को सरकार लागू नहीं कर रही है, जिस कारण पालिका कर्मियों को बार-बार हड़ताल करनी पड़ रही है। जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा एक ओर स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर वास्तव में सफाई करने वाले लोगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। सरकार को न तो कर्मचारियों की परवाह है और न ही नागरिकों की। सफाई कर्मियों के पैर धोने का ड्रामा करने से काम नहीं चलेगा। सरकार को उनका रोजगार नहीं छीनना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी आठ सितंबर को करनाल में होने वाली रैली में नगरपालिका से सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों व फार्मासिस्ट की हड़ताल भी जा रही। हड़ताल के दौरान आयोजित धरने में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि यदि सरकार किसी को रोजगार दे नहीं सकती तो सरकार को किसी रोजगार छीनने का भी कोई अधिकार नहीं है। कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे, लेकिन कोई प्रशासनिक व राजनीतिक प्रतिनिधि उनकी आवाज सुनने तक नहीं आया है। जिससे इस सरकार के कर्मचारी विरोधी होने का पता चलता है। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मचारियों को रोजगार देने की मांग की है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव योगेश शर्मा, वित्त सचिव देवी सिंह सेहजवार, उपप्रधान बनवारीलाल, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कन्हैया राणा, सचिव बनवारी लाल बेनिवाल, राजपाल रंगा, सतपाल मंडवाल, सुनील, रणवीर कौशिक आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed