फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Propaganda committee of women and men formed to intensify the movement

आंदोलन तेज करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की प्रचार कमेटी गठित

Mon, 28 Jun 2021 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Propaganda committee of women and men formed to intensify the movement
पलवल। नए कृषि कानूनों केे विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान गांवों में जागरूकता अभियान तेज करने के लिए चार प्रचार कमेटी गठित की गईं, जो गांव-गांव जाकर लोगों को कृषि कानूनों के विरुद्ध जागरूक करेंगी। इनके अलावा महिला किसानों की कमेटी महिलाओं को आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

किसानों नेताओं ने कहा कि हरियाणा में नए कृषि कानूनों के खिलाफ अभियान तेज किया जा रहा है। गांवों में पंचायतों का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को मेवात के पुन्हाना में पंचायत कर आंदोलन को तेज करने की रणनीति तैयार की गई। पंचायत में पलवल से काफी किसानों ने हिस्सा लिया। पलवल में भी किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आंदोलन से जुड़ने की अपील की जा रही है। किसान नेता डॉ. रघुवीर सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान और मजदूर वर्ग के लिए बेहद घातक हैं। इनका असर हर वर्ग पर पड़ेगा। नए कानूनों से सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग प्रभावित होगा। खाद्य सामग्री पूंजीपतियों के नियंत्रण में आ जाएगी। पूंजीपति मनमाने दामों पर सामान को बेचेंगे। किसान पिछले सात माह से संघर्ष कर रहे हैं।,सरकार को किसानों की मांगें मानकर घर वापसी करानी चाहिए। धरने को सोहनपाल चौहान, रूपराम तेवतिया, चंद्रमुनि धतीर, रोशनलाल अल्लीका, हरी नंबरदार, जगदीश अहरवां, रूपचंद दलाल, रमेश गोडौता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed