{"_id":"57764adf4f1c1b4f4d79a811","slug":"promote-greenery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने रखा 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने रखा 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
palwal
Updated Fri, 01 Jul 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन व वन विभाग ने मानसून के दौरान जिले में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए डीसी अशोक शर्मा ने विभागीय अधिकारियों से बैठक कर व्यापक वृक्षारोपण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी शर्मा ने कहा कि प्रथम बारिश के साथ ही वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना है। एडीसी अंजू चौधरी को वृक्षारोपण अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में सामाजिक संस्थाओं तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया जा रहा है। अभियान के दौरान सार्वजनिक भूमि एवं निजी भूमि क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण के लिए विभिन्न सरकारी भूमियों, सार्वजनिक भूमियों तथा निजी भूमियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। अधिक से अधिक पौधारोपण करवाने के लिए बागवानी विभाग और शिक्षण संस्थानों, पुलिस लाइन व पंचायती भूमियों पर वृक्षारोपण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन