{"_id":"5336ffd98478ab5cac1edafa7ca150c1","slug":"professors-evaluation-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों ने किया मूल्यांकन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापकों ने किया मूल्यांकन का विरोध
अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 07 Nov 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
प्राध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्राध्यापकों का कहना था कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। जिससे प्राध्यापकों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) में बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए मूल्यांकन केन्द्र पर जिले के प्राध्यापक एकत्रित हुए और बैठक कर मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
जिला प्राध्यापक एसोसिएशन के अध्यक्ष केहरी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राध्यापकों को 5400 का ग्रेड पे देना का वादा किया था।
इसके अलावा प्रिंसिपल पद के लिए प्राध्यापकों में से ही प्रमोशन कर प्रिंसिपल बनाने, लेक्चरर को पीजीटी अध्यापकों की जगह लेक्चरर ही रहने व प्राध्यापकों को कॉलेज के लेक्चरर्स के लिए चुनने आदि का वादा किया था। लेकिन आज तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इससे प्राध्यापकों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। सरकार उनकी मांगों पर तुरंत ही सुनवाई नहीं करेगी तो मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, सरंक्षक रमेश चंद शर्मा, डॉ. के.के उपाध्याय, कृष्ण, शिव कुमार गुप्ता, नरेश कुमार, लखनसिंह, हरीराम गुप्ता, नानक चंद, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।