{"_id":"6abd686c11e43d04220a498d","slug":"procurement-at-msp-begins-paddy-awaited-at-the-mandi-palwal-news-c-24-1-pal1008-128655-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एमएसपी पर खरीद शुरू, मंडी में धान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एमएसपी पर खरीद शुरू, मंडी में धान का इंतजार
विज्ञापन
मंडी में पहुंचा 59,000 क्विंटल 1509 धान, निजी खरीद जारी, पिछले साल से बेहतर मिल रहा भाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर स्थित अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद भी शुरू कर दी गई है, लेकिन पलवल अनाज मंडी में अभी तक एमएसपी पर खरीदी जाने वाली धान की किस्म की आवक शुरू नहीं हुई है। फिलहाल मंडी में 1509 किस्म का धान पहुंच रहा है, जिसकी निजी खरीद जारी है।
मंडी में पहुंच रहे 1509 किस्म के धान की निजी खरीद के दौरान किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर भाव मिलने की बात सामने आ रही है। किसानों के अनुसार अच्छे भाव मिलने से उन्हें राहत मिली है।
मार्केट कमेटी कि सचिव लता ने किसानों से अपील की है कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ-सुथरा करके ही मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें अपनी फसल का बेहतर भाव मिल सके। प्रशासन ने कहा कि धान की बिक्री के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर किसान मंडी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
सचिव लता के अनुसार, पलवल अनाज मंडी में अब तक 1509 किस्म के करीब 59,000 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी में लगातार धान पहुंच रहा है और इसकी निजी स्तर पर खरीद की जा रही है। बुधवार को मंडी में 1509 किस्म के धान का भाव 4,100 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
धान अवशेष जलाने की घटनाओं पर रहेगी नजर
हथीन।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर जिला प्रशासन धान अवशेष जलाने की घटनाओं की निगरानी करेगा। खेतों में आग लगने की घटनाओं की विभिन्न माध्यमों से पहचान कर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। वायु गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए एयर क्वालिटी सेंसर भी लगाए जाएंगे।