{"_id":"677c2dfab619ce3834054f94","slug":"problem-of-joint-pain-increased-among-the-elderly-due-to-cold-wave-palwal-news-c-24-1-gr11004-111068-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शीतलहर चलने से बुजुर्गों में बढ़ी जोड़ों के दर्द की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शीतलहर चलने से बुजुर्गों में बढ़ी जोड़ों के दर्द की समस्या
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दी उचित खानपान और सर्दी से बचाव की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शीतलहर चलने से बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ रही है। खासकर महिलाओं में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है। इस मौसम में रोजाना के मुताबिक उपमंडल नागरिक अस्पताल में जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सर्दी के कारण अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।
अस्पताल में आए मरीजों की परेशानी को देखते हुए डॉक्टर उन्हें दवाओं के साथ अच्छे खानपान व बचाव की सलाह भी दे रहे हैं। शहर के नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के साथ हड्डी व जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में तीन सौ मरीजों में से 150 मरीज हड्डी व जोड़ों के दर्द के पहुंच रहे हैं।
फिजिशियन रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनोज कुमार और डॉ. प्रवीण कुमार मरीजों को दवा के साथ उचित खानपान व देखरेख की सलाह दे रहे हैं। सुबह-शाम की ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने व्यायाम बंद कर दिया है। यही कारण है कि गठिया, रूमेटाइड ऑर्थराइटिस व जोड़ दर्द के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाथ-पैर, घुटने व कंधे समेत तमाम जोड़ों से राहत के लिए बड़ी संख्या में निजी फिजियोथेरेपी सेंटरों में भी रोगियों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ हड्डी व जोड़ के रोगियों में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों को विटामिन युक्त भोजन खाने और व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है- डॉ. मंजीत सिंह सोकी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, होडल नागरिक अस्पताल