फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Prime Minister's rally on October 1, BJP busy in preparations

Palwal News: एक अक्तूबर को प्रधानमंत्री की रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

Sat, 28 Sep 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's rally on October 1, BJP busy in preparations
- केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले, कांग्रेसी उठवा रहे लोगों से मांग, नहीं चलेगी उनकी चाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक अक्तूबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गदपुरी टोल प्लाजा के समीप आयोजित रैली के लिए मैदान को समतल कर पंडाल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। रैली का संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को बनाया गया है।
वहीं, जिले के लोगों ने गदपुरी टोल बैरियर को हटवाने की मांग शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदपुरी में टोल बैरियर पर रैली करने आ रहे हैं, ऐसे में लोगों की मांग के अनुरूप टोल हटाने का निर्देश देकर जाएं। प्रधानमंत्री की इस प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अलावा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी विधायकों व भाजपा नेताओं ने लोगों से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। रैली में 50 हजार के करीब भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

60 बाई 150 मीटर का होगा पंडाल
प्रधानमंत्री की रैली के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल 60 बाई 150 मीटर का बनाया जा रहा है। दिल्ली के जेबी डेकॉर कंपनी के सुपरवाइजर संजय कुमार ने बताया कि पंडाल में 32 फुट चौड़ा व 80 फुट लंबा मंच मनाया जाएगा। पूरा पंडाल वाटर व फायर प्रूफ होगा। उसके अलावा रैली स्थल पर विश्राम के लिए सुरक्षित स्थान, शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान व जिले के लोगों ने शुरू की टोल हटाने की मांग
किसान संयुक्त मोर्चा के नेता महेंद्र चौहान, भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील डागर, धर्मेंद्र तेवतिया, बार के प्रधान रविंद्र चौहान, किसान नेता राकेश तंवर पृथला, पलवल व्यापारी नेता प्रवीण गर्ग, विनोद जैन सहित अन्य लोगों ने इस मांग को उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। महेंद्र चौहान ने कहा कि पलवल के अंदर आते समय चारों तरफ से टोल देना पड़ता है, जबकि यह टोल नियमों के भी खिलाफ है।


वर्जनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। इसे लेकर इलाके के लोगों में उत्साह है। कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस उम्मीदवारों को अपनी हार का डर सताने लगा है। उसके चलते कुछ लोगों के द्वारा टोल के मुद्दे को उठवाया जा रहा है। फरीदाबाद और पलवल जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
- कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed