फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Presented rock sugar clusters, sweets, and watermelons to the elderly.

Palwal News: बुजुर्गों को भेट किए मिश्री के कुंजा, मिठाई और तरबूज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Presented rock sugar clusters, sweets, and watermelons to the elderly.
ताली मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड समेत कई स्थानों पर मनाया पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
ज्येष्ठ दशहरा के उपलक्ष्य में शहर में बुधवार को कई जगहों पर धार्मिक उत्सव आयोजित किए गए। पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई जगहों पर सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों द्वारा भंडारे और छबीलें लगाई गईं। महिलाओं ने गंगा दशहरा के पर्व के अवसर पर मिश्री के कुंजा, मिठाई, तरबूज, खरबूज आदि के अलावा मिष्ठान आदि एकत्रित कर विधि विधान से अपने बुजुगों को भेंट किए।

शहर के ताली मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड, मुख्य बाजार, सत्ती सरोवर, श्रीवैश्य अग्रवाल भवन, चरणसिंह चौक, हसनपुर चौक,अग्रवाल कॉलोनी समेत कई जगहों पर आयोजन हुए। सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर सुबह से ही तरबूज एवं खरबूज खरीदने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं। पर्व को लेकर अग्रोहा हेल्प क्लब और वैश्य अग्रवाल एकता संगठन की महिला इकाइयों ने छबीलें लगाईं।
विज्ञापन

संकट मोचन सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन महिला पुरुष श्रद्धालु गंगा और यमुना नदी में स्नान कर पुण्य कमाते हैं। जगह जगह भंडारे आदि लगाकर लोगों को प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला इकाई की अध्यक्ष प्रीति औरगीता ने बताया कि ज्येष्ठ के दशहरे के दिन ही मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हआ था, जिन्हें भागीरथ लेकर आए थे। इस दिन गंगा और यमुना नदी में स्नान करने का बहुत महत्व है। क्षेत्र के हजारों लोगों ने गंगा स्नान और यमुना नदी में स्नान कर पुण्य कमाया। उन्होंने बताया कि आगामी एकादशी के पर्व पर भी संगठन द्वारा मीठी ठंडाई पिलाई जाएगी। इस अवसर पर आशा देवी,वेद प्रकाश सिंगल, सालू देवी, तनमय,वैभव,ईशान सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।


--------------------------------
गुरुद्वारे में वितरित किया शीतल जल

पलवल।
जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा बुधवार को राहगीरों और आमजन के लिए शीतल जल वितरित किया। गुरुद्वारे के महासचिव निर्मल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधन समय-समय पर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के तहत लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल जल वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed