Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Preparations for Panchayat by-election complete, voting today

Palwal News: पंचायत उपचुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान आज

Sun, 15 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Panchayat by-election complete, voting today
पलवल। जिले में रविवार को होने वाले पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत विभिन्न ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है, जो चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


होडल में ग्राम पंचायत मितरोल वार्ड नंबर-6 के लिए नायब तहसीलदार मोहम्मद खान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पशुपालन विभाग के एसडीओ सचिन कुमार को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पलवल की अल्लीका ग्राम पंचायत के सभी 14 वार्डों के लिए लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता विपिन व्यास और उप जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर सुपरवाइजर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथीन क्षेत्र की जनाचौली और आलूका ग्राम पंचायतों के लिए नायब तहसीलदार कैलाशचंद्र और जिला उद्यान अधिकारी अब्दुल रज्जाक को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार लडमाकी और मनकाकी पंचायतों में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता हंसराज व उपमंडल अधिकारी देव रतन को नियुक्त किया गया है।

ग्राम पंचायत मंडकोला वार्ड नंबर-4 के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बूथ पर पब्लिक हेल्थ हथीन के एसडीओ राजवीर और पशुपालन विभाग के डॉ. लालचंद की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त, सहायक अभियंता विशाल निगम और देवी सिंह को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा डॉ. सुमित और डॉ. विमल प्रकाश को रिजर्व सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि संपूर्ण उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित क्षेत्र के एसडीएम ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे। इसके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूरे जिले के चुनाव संचालन के लिए समग्र प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तैयारी की है।


उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर भी नजर
हथीन। खंड के गांव जनाचौली एवं लड़माकी गांव में रविवार को होने वाले सरपंच पद के चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएसपी मोहिंदर सिंह ने बताया कि दो पंचायतों में चार गांव हैं। मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें इसके लिए व्यवस्था की गई है। छह नाके स्थापित किए गए हैं। चुनाव के चलते पेट्रोलिंग पार्टियां ड्यूटी पर तैनात रहेंगीं। इन सभी वाहनों पर वायरलेस सेट भी लगाए गए हैं। डीएसपी रेंक के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ईआरवी, राइडर्स, दुर्गा शक्ति एप, क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेंगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed