फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Preparation for a decisive movement against the breach of promise

Palwal News: वादाखिलाफी के विरोध में निर्णायक आंदोलन को तैयारी

Fri, 24 Nov 2023 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Preparation for a decisive movement against the breach of promise
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ 26 से 28 नवंबर तक होने वाले पड़ाव की तैयारी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पलवल ने गांव महेशपुर, मंडकोला, जनाचोली, हथीन, होडल, गढ़ी, बंचारी में जनसंपर्क अभियान जारी रखा। गांवों में दौरा कर अधिक से अधिक किसानों से पड़ाव में पहुंचने की अपील की।
किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, सोहनपाल चौहान व धर्मचंद घुघेरा ने कहा कि किसानों ने देश की खेती और किसान को बचाने के लिए करीब 13 महीने ऐतिहासिक आंदोलन लड़ा। आंदोलन के दबाव में केंद्र सरकार ने नौ दिसंबर 2021 को किसान मोर्चा को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसान मजदूर की कर्ज मुक्ति, बिजली संशोधन विधेयक की वापसी, पराली के जलने पर किसानों पर केस ने बनाने, प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांगों पर सहमति व्यक्त की, परंतु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक मांगों का समाधान नहीं हुआ। मांगों को लेकर किसान और मजदूर निर्णायक आंदोलन लड़ेंगे।
विज्ञापन

डॉ. रघुवीर सिंह व ताराचंद ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार किसान और खेती को बर्बाद कर रही है, इसी प्रकार मजदूरों के 44 श्रम कानून को बदलकर पूंजी पतियों के पक्ष में चार लेबर कोड बना दिए। कर्मचारियों के लिए न तो वेतन आयोग का गठन किया गया और न ही पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जा रहा है। इसलिए 26 से 28 नवंबर को अटोहां चौक पर 72 घंटे के महापड़ाव में किसान, मजदूर और कर्मचारी काफी संख्या में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed