फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pregnent women died, case

गर्भवती महिला की मौत, 3 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Jul 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pregnent women died, case
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव भामरोला जोगी में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने इस मामले में पति, ससुर और पति की दूसरी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी बहीन नवल किशोर ने बताया कि पलवल के गांव घोड़ी निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन किरण की हत्या उसके पति ओमप्रकाश, ससुर लखन और पति ओमप्रकाश की दूसरी पत्नी प्रीति ने मुंह दबाकर की है। पुलिस ने इस मामले में भामरोला जोगी निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी याहया खान ने बताया कि पहली नजर में देखने से मृतका के शरीर पर कोई चोट दिखाई नहीं पड़ी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ पता चल पाएगा मौत किन कारणों से हुई है। पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि किरण इस बात से परेशान थी कि उसके पति ने दूसरी महिला को पत्नी को रूप में रखा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद किरण का अंतिम संस्कार भामरोला जोगी में कर दिया गया है। मृतका के ससुर सहित ससुराल पक्ष का कहना है कि किरण की हत्या नहीं की गई है। उनके ऊपर दर्ज कराए गए मुकदमे में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed