{"_id":"6acbd960e0146ace90033f54","slug":"prajapati-communitys-grand-assembly-on-the-25th-palwal-news-c-24-1-pal1008-129074-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्रजापति समाज की महापंचायत 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्रजापति समाज की महापंचायत 25 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। प्रजापति समाज की एकता, सामाजिक सुधार और उत्थान को लेकर रविवार को हथीन स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई। ओमकरण प्रजापति की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 25 अक्तूबर को हथीन में विशाल प्रजापति समाज महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से समाज के गणमान्य व्यक्ति, चौधरी, सरपंच, पार्षद, समाजसेवी, युवा और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।ओमकरण प्रजापति ने बताया कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना और समाज को नई दिशा देना है। इसमें मृत्युभोज प्रथा पर रोक लगाने और परिवारों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाने के लिए ठोस निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा शादी-विवाह में फिजूलखर्ची रोकने, दहेज प्रथा का विरोध करने और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी।
महापंचायत में बेटियों और युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा समाज में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए समाज को एकजुट करने तथा जागरूकता फैलाने के संबंध में भी निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में पिनगवां के प्रधान सोनलाल प्रजापति, चौधरी बाबूलाल, रमेश चंद, तेजीराम, हरवंश, जीवनलाल मास्टर, सुखपाल गोला, सरपंच सोहनलाल, जिला अध्यक्ष गुरुग्राम एडवोकेट महेश, राजेंद्र मास्टर, प्रेम मास्टर, संदीप, कृष्ण शास्त्री, जितेंद्र दक्ष, मामचंद, बलराम, सुभाष, विजेंद्र, बच्चू, रमेश आर्य, उत्तम, कनीराम, महेश, संजय, राजीव राजबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।