{"_id":"6a29c6148190a279c20332f3","slug":"power-cuts-have-aggravated-the-drinking-water-crisis-palwal-news-c-24-1-pal1006-124853-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बिजली कटौती से पेयजल की समस्या हुई विकराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बिजली कटौती से पेयजल की समस्या हुई विकराल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
मंगलवार को आए आंधी-तूफान में मीरपुर-कौराली पावर हाउस की बिजली लाइन का टावर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के बीच अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं।
बिजली प्रसारण निगम के अधिकारियों के अनुसार टावर को दोबारा खड़ा करने का कार्य जारी है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य स्रोतों से बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अधिक लोड के कारण समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात लग रहे बिजली कटों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। वहीं, गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।