फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Power crisis in Ward-13 for a month

Palwal News: वार्ड-13 में एक माह से बिजली संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power crisis in Ward-13 for a month
शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के वार्ड-13 के लोग एक माह से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। आए दिन ट्रांसफार्मर की केबल जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे लोगों को गर्मी के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों के अनुसार, वार्ड में लगे एक ट्रांसफार्मर से रेनिवेल योजना के लिए भी बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके चलते ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पड़ने से बार बार केबल गर्म होकर जल जाती है। केबल जलने के बाद उसे बदलने या जोड़ने में भी काफी समय लग जाता है। बुधवार देर रात भी ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। इसके बाद वार्ड की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वार्डवासियों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। वार्डवासी कृष्ण कुमार, सतीश, श्याम लाल, नरेश कुमार, लक्ष्मीरानी और निशा रानी आदि ने बताया कि पिछले करीब एक माह से यह समस्या लगातार बनी हुई है। मामले में विभाग के जेई मजलिस खान ने कहा कि लोगों को बिजली संबंधित समस्या है तो विभाग के शिकायत रजिस्टर में दर्ज कराएं। इसके बाद समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed