{"_id":"5e2099888ebc3e4af1644bc4","slug":"power-corporation-workers-porotest-palwal-news-noi486165754","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादलों से नाराज कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादलों से नाराज कर्मचारियों का धरना जारी
विज्ञापन
होडल में हुए तबादलों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादलों से नाराज कर्मचारियों का धरना जारी
होडल। विधायक जगदीश नायर द्वारा बिजली चोरी पकड़ने वाले कर्मचारियों के करवाए गए तबादलों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से बृहस्पतिवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री को पत्र लिख विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने व तबादला आदेशों को रद्द करने की मांग की गई।
सुभाष लांबा ने कहा कि विभाग के अधिकारियों के आदेश पर कर्मचारी विधायक के गांव में चोरी पकड़ने गए थ। जिन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई और विधायक के दबाव पर तबादला आदेश जारी कर दिया गया। बिजली कर्मचारी सरकार व निगम के आदेशों के अनुसार ही बिजली चोरी पकड़ने जाते हैं। विधायक को सरकार के आदेशों पर की जा रही कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए। लेकिन उन्होंने अपने पद की गरिमा के विपरीत टीम को बंधन बनाकर मारपीट की और सात कर्मचारियों को भिवानी, नारनौल, गुरुग्राम, मेवात व फरीदाबाद तबादले करवा दिए। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजेश शर्मा, सचिव योगेश शर्मा, वरिष्ठ उप बनवारी लाल, मेवात जिले के सचिव योगराज दीक्षित, हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के उप महासचिव रमेश चंद्र, केंद्रीय कमेटी के सदस्य समन खान, यूूूनिट प्रधान उदयबीर सिंह, सचिव वेेेदपाल तेवतिया, सीटू के जिला सचिव भागीरथ बेनीवाल आदि नेताओं ने भाग लिया।