{"_id":"5f47ea568ebc3e17543dda7f","slug":"post-mortem-report-also-confirms-rape-of-a-disabled-student-one-arrestrd-palwal-news-noi5323722111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

होडल। क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा की दिव्यांग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बलवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। अधिकारी भी सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
बता दें कि गांव निवासी एक व्यक्ति की 10 वर्षीय पुत्री सोमवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। मंगलवार दोपहर बाद ज्वार के खेत में उसका शव मिला था। इस मामले में छात्रा के परिजनों की शिकायत पर लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने हेड कांस्टेबल महेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया था। बुधवार को गांव में पुलिस की मौजूदगी में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया था। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि छात्रा के गांव के ही अजय नाम के युवक को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।