फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pollution level rising in the district,

जिले में बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर, बुधवार को रहा एक्यूआइ 220

Wed, 10 Nov 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pollution level rising in the district,
पलवल। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रह है। दिवाली व गोवर्धन पर की गई आतिशबाजी का असर अब भी हवा में बना हुआ है। इसके अलावा शहर में एलीवेटिड पुल व अन्य जगहों पर हो रहे निर्माण के कारण उड़ती धूल भी प्रदूषण को बढ़ा रही है। निर्माण के कारण उड़ती धूल का असर इतना हो रहा है कि लोगों को मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकलना पड़ रहा है। हालांकि चिकित्सक भी लोगों को ऐसे में मुंह पर मास्क लगाकर चलने की सलाह दे रहे हैं। इस बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों में जुकाम, खांसी व गले की समस्या बन रही है। इसके अलावा सांस के मरीजों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पलवल में बुधवार को प्रदूषण का स्तर 220 नोट किया गया। हालांकि पीएम 10 औसतन 196 हैं। जबकि पीएम 25 का स्तर अधिकतम 189 और औसतन 139 था। पीएम-10 का स्तर लगातार बढ़ने से सांस के मरीजों को बेहद परेशानी हो रही है। सामान्य लोगों में भी गले व आंख की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी यहां नेत्र अस्पताल में आंखों में एलर्जी से ग्रस्त करीब 110 मरीजों की जांच की गई। वहीं अस्पतालों में सांस के मरीज भी खूब पहुंच रहे हें। प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों के लिए काम आने वाली सांस लेने की मशीन की भी बिक्री खूब हो रही है।
विज्ञापन

निर्माण सामग्री से उड़ रही धूल
एक तरफ निर्माण कार्यों तथा दूसरी तरफ सड़कों के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री से शहर में धूल उड़ रही है। यह धूल सड़कों पर जहां प्रदूषण को बढ़ा रही है, वहीं सांस के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ रही है। हूडा चौक से लेकर आगरा चौक तक एलीवेटिड पुल निर्माण के कारण पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। इसका कारण निर्माण सामग्री आना व निर्माण में इस्तेमाल हो रहे सामान के कारण धूल उड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में अपना बचाव करें। अभी तक आतिशबाजी का असर कम नहीं हुआ है। ऊपर से धूल उड़ने से परेशानी बढ़ रही है। धूल से अपना बचाव करने के लिए मुंह पर मास्क पहने तथा गले में समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। उन्होंने बताया कि गर्म पानी का सेवन करने से गला ठीक रहेगा।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed