{"_id":"63f677005399712f3b09e4b4","slug":"police-should-stop-raiding-innocents-demand-raised-in-mahapanchayat-palwal-news-c-1-1-293998-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: निर्दोषों के यहां छापा मारना बंद करे पुलिस, महापंचायत में उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: निर्दोषों के यहां छापा मारना बंद करे पुलिस, महापंचायत में उठी मांग
विज्ञापन
संपूर्ण प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई
- हथीन अनाज मंडी आयोजित हुई हिंदू महापंचायत, अरुण जेलदार ने की अध्यक्षता
-
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हिंदू संगठनों की ओर से बुलाई गई महापंचायत में मांग की गई है कि भिवानी जिला में मृत मिले दो लोगों की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। राजस्थान पुलिस निर्दोष लोगों के घरों पर छापा मारना बन्द करे। मरोड़ा थाना नगीना के श्रीकांत के पत्नी के गर्भ में राजस्थान पुलिस की मारपीट से मृत बच्चे के मामले में शामिल दोषी पुलिस स्टाफ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। श्रीकांत के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। गो हत्या पूर्णरूपेण बन्द की जाए। महापंचायत के फैसलों की घोषणा अध्यक्षता कर रहे अरुण जेलदार सोन्ध ने की।
अरुण जेलदार ने कहा कि राजस्थान पुलिस के गोपालगढ़ थाना में जो एफआईआर दर्ज करके जिन पांच नामों को नामजद किया गया है, वे सभी निर्दोष हैं। यदि राजस्थान पुलिस ने बिना जांच किए उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उन्हें गिरफ्तार नही होने दिया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे अरुण जेलदार एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि मेवात जोकि ब्रजमंडल का इलाका है। इस इलाके में किसी भी स्थिति में गो हत्या नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल के मेवात इलाके में जो मेव बसते हैं उनके बुजुर्ग कुछ पीढि़यों पूर्व हिन्दू धर्म से सम्बन्ध रखते थे। उन्हें भी अब पुन: अपने प्राचीन धर्म में प्रवेश कर लेना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि श्रीकांत के परिवार को राजस्थान सरकार से 51 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। उनके परिवार के एक सदस्य को हरियाणा सरकार सरकारी नौकरी दे।
विहिप के संगठन महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि इस तरह की संकल्प पंचायतें भविष्य में भिवानी एवं सोहना सहित अन्य शहरों में भी आयोजित की जाएंगीं। रामगढ़ भरतपुर से ज्ञानदेव ने भरतपुर में पंचायत करने की भी मांग रखी। महापंचायत में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान के लोग भारी संख्या में पहुंचे। जिला गुरुग्राम बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज ने मानेसर की पंचायत की तरह यहां भी दोहराया कि यदि राजस्थान पुलिस ने निर्दोष बजरंग दल के लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी रक्षा में जान की बाजी लगा देंगें। किसी भी हालत में राजस्थान पुलिस निर्दोषों को नहीं ले जा पाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर कुर्बानी के लिए तैयार हैं। मानेसर से आए देवेंद्र सिंह ने कहा कि मोनू मानेसर की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मोनू हमारा गौरव का प्रतीक है। फरीदाबाद जिला से आए विपुल कौशिक ने श्रीकांत के परिवार को एक लाख रुपये देने की घोषण की है। उन्होंने कहा कि मोनू मानेसर एवं उनके साथियों का नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। दिल्ली से आए गो रक्षा दल के आशीष एवं सतीश ने भी गो रक्षकों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की ।
विज्ञापन
पलवल से आए मनीष भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में कड़ा कदम उठाना चाहिए। गाजियाबाद से आई आस्था ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लोग हरियाणा एवं राजस्थान के गो रक्षकों को सहयोग देने को तैयार हैं। आचार्य आजाद सिंह ने कहा कि गो तस्करी एवं गो हत्या किसी भी हालत में सहन नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनकर काम करना चाहिए। उनका किसी से कोई विरोध नही है। गो हत्या का विरोध निरन्तर जारी रहेगा। महापंचायत में रोहतक, भिवानी, कैथल,सफीदों दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा , अलवर,भरतपुर , गुड़गांव, रेवाड़ी, चरखीदादरी , भिवानी, कैथल , हांसी सहित भारी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, गो रक्षा दलों एवत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कई वक्ताओं ने कांग्रेस नेताओं एवं ओवैसी का नाम लेकर भी उनकी आलोचना की। उनका कहना था कि ऐसे बयान देने वाले लोगों को सबक सिखाया जाएगा। महापंचायत का संयोजन बजरंग दल के राज्य संयोजक भारतभूषण ने किया। मोतीराम शर्मा, अनिल कौशिक आदि ने मंच संचालन में सहयोग दिया।