फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police runs night domination campaign for Holi

होली के लिए पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान

Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police runs night domination campaign for Holi
पलवल। होली के पर्व को देखते हुए जिला पुलिस ने शनिवार को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब से भीर गाड़ी काबू की गई जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान स्पेशल नाके, पैदल गश्त पार्टी, मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी, चौपहिया वाहन पार्टी व पर्यवेक्षण अधिकारी को लगाया गया। सीआईए पलवल व होडल द्वारा 23 पेटी अंग्रेजी शराब व एक कट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि सीआइए होडल प्रभारी निरीक्षक हरदीप के नेतृत्व में आरोपी जमील निवासी गांव रूपडाका को कर्मन बॉर्डर होडल से एक कट्टा सहित गिरफ्तार किया। पलवल सीआईए प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में अटोंहा चौक दिल्ली मथुरा रोड पर नाकाबंदी कर गाड़ी में भरी अंग्रेजी शराब की 23 पेटी बरामद कर चालक लक्ष्मीकांत निवासी गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया। थाना सदर पलवल की चौकी दीघोट ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी आरिफ पुत्र शाहिद निवासी उटावड़ व वसीम पुत्र मम्मन निवासी आली मेव को पकड़ा गया।
विज्ञापन

वर्जन-
जिले को अपराध मुक्त करने में पुलिस लगातार प्रयासरत हैं।असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कवायद में पूरी तरह से जुटी हुई है। आमजन से अपील की है कि अपराध मुक्त पलवल बनाने में अपना सहयोेग करें। होली के पर्व पर नशे का सेवन न करें। यातायात नियमों का पालन करें। - दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed