फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police recovered 528 boxes of liquor from the container.

Palwal News: पुलिस ने कंटेनर से बरामद की 528 पेटी शराब

Thu, 07 Sep 2023 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 528 boxes of liquor from the container.
फोटो 15 में है। कैप्शन: पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब: संवाद
विज्ञापन

शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये
पुलिस ने शराब की पेटियों सहित कंटेनर को अपने कब्जे में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने केजीपी एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात एक कंटेनर से करीब 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर से शराब की 528 पेटियां बरामद कर कंंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शराब माफियाओं की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। चांंदहट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ के प्रभारी हनीश खान के नेतृत्व में टीम छह सितंबर की रात को गश्त कर रही थी। उसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान नंबर के कंटेनर में कोटपुतली (राजस्थान) से उत्तर प्रदेश के दादरी में अवैध शराब भरकर जा रही है। यह कंटेनर केजीपी से थोड़ी देर में गुजरने वाला है। उन्होंने तुरंत मौके पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने चालक को कंटेनर रोकने का इशारा किया, जिस पर चालक कंटेनर को रोककर भागने लगा। पुलिस ने चालक को काबू कर लिया। टीम ने चालक से नाम पूछा तो उसने अपना नाम कोटपुतली (राजस्थान) के भौंकरी का रहने वाला पूरणमल बताया। उन्होंने चालक से सामान के बारे में कागजात मांगा तो उन्होंने एक कंपनी का बिल पेश किया। यह बिल जांच में फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने कंटेनर की जांच की तो उसमें शराब भरी हुई थी। कंटेनर में शराब की 528 पेटियां भरी हुई थीं। शराब की कीमत करीब 50 लाख है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि पुलिस ने शराब की पेटियों सहित कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक को गिरफ्तार कर चांदहट थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उसे रिमांड पर लेकर उसके साथियों व शराब माफियाओं के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed