फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police freed 35 cattle from the canter

पुलिस ने कैंटर से 35 मवेशियों को कराया मुक्त

Mon, 07 Mar 2022 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
Police freed 35 cattle from the canter
भैंसों से भरा केंटर। - फोटो : Palwal
पलवल। कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरी गई 35 मवेशियों को सदर थाना पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने हिंदू सुरक्षा दल की मदद से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के समीप कैंटर को दो आरोपियों सहित काबू किया। इनकी पहचान नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका निवासी वकील और आसमदीन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मवेशियों को पशु पालन विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम के अनुसार, गांव रहराना निवासी हिंदू सुरक्षा दल के सदस्य मनोज ने सूचना दी थी कि उन्होंने केजीपी पर छज्जूनगर टोल प्लाजा के समीप भैंसों से भरे कैंटर को पकड़ा है। मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने साथी दीपेंद्र के साथ केएमपी टोल प्लाजा पर मौजूद था। उसे सूचना मिली कि कैंटर में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कैंटर को रोका तो उसने केजीपी की ओर गाड़ी भगा दी। केजीपी पर स्थित छज्जूनगर टोल प्लाजा के समीप कैंटर को काबू कर जांच की गई तो उसमें 35 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे थे। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर झिरका निवासी वकील और आसमदीन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed