फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police flag march in Tawdu ahead of Braj Mandal Yatra

Palwal News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police flag march in Tawdu ahead of Braj Mandal Yatra
फोटो: नूंह शहर में फ्लेग मार्च निकालते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को नूंह, तावडू, पिनगवां, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। तावडू में यह मार्च शहर थाना प्रभारी कुलदीप और डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

तावडू शहर में फ्लैग मार्च शहर थाने से शुरू होकर मुख्य बाजार, तावडू चौक, होड़ल चौक, एनएच-248ए और गौशाला रोड से होकर निकला। वहीं डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में तावडू शहर थाना, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र की सीमाओं में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च शुरू होने से पहले डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा किसी भी प्रकार की बाधा के बिना संपन्न हो और आमजन को असुविधा न हो, यह पुलिस और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, लोगों में विश्वास कायम करना और यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग को लेकर विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। बाहरी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। डीएसपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा नहीं करने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed