फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police could not recover Rs 69 lakh in the case of robbery of Rs 1 crore

Palwal News: एक करोड़ की लूट के मामले में 69 लाख रुपये बरामद नहीं पाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police could not recover Rs 69 lakh in the case of robbery of Rs 1 crore
होडल। नेशनल हाईवे-19 पर गदपुरी थाना क्षेत्र में 3 अगस्त को हुई एक करोड़ रुपये की लूट में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने 31 लाख रुपये और दो ब्रेजा कार बरामद की हैं, लेकिन 69 लाख रुपये और अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामप्रमेश्वर शर्मा (निवासी विजयपुरा, सीकर, राजस्थान) ने बताया कि वह मालिक सुरेश कुमार अग्रवाल (निवासी गुवाहाटी) के कहने पर वृंदावन से जमीन सौदे के 1 करोड़ रुपये लेकर राजस्थान रोडवेज बस से दिल्ली लौट रहा था। गदपुरी थाना क्षेत्र के मीरपुर मोड़ पर मास्टरमाइंड दिनेश कुमार, उसके साथी रामकिशन, रवि, धीरज (गांव फिरोजपुर) और लखन (गांव अल्लापुर) सहित अन्य ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दिनेश, रवि और रामकिशन की निशानदेही पर 31 लाख रुपये और लूट में इस्तेमाल कार बरामद की है। डीएसपी विवेक चौधरी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई है और जल्द बाकी आरोपी व रुपये भी बरामद कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed